रायपुर में चोरी के गहने फाइनेंस कंपनी में गिरवी: बजाज फाइनेंस की महिला कर्मचारी गिरफ्तार, सोने के जेवर बरामद

राजधानी रायपुर में चोरी के गहनों को फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बजाज फाइनेंस में कार्यरत एक महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, जिस पर बिना किसी वैध प्रक्रिया और दस्तावेज के चोरी के जेवर गिरवी रखने का आरोप है। यह मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के परसुराम नगर पुरैना में हुई चोरी की जांच के दौरान उजागर हुआ।

पुलिस के मुताबिक, चोरी की घटना के बाद जब जांच आगे बढ़ी तो पहले एक नाबालिग आरोपी और आशीष नेताम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आशीष ने बताया कि चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर तेलीबांधा स्थित एक फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखे गए हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फाइनेंस कंपनी में जांच की, जहां यह सामने आया कि महिला कर्मचारी ने बिना किसी वैध दस्तावेज के जेवर गिरवी रख लिए थे। इसके बाद पुलिस ने महिला कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसके निशानदेही पर चोरी के सोने के जेवर बरामद किए।

गिरफ्तार महिला की पहचान सनोहर जहां (27 वर्ष), निवासी पंडरी, झंडा चौक रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

पुलिस का कहना है कि फाइनेंस कंपनी की कर्मचारी द्वारा बिना प्रक्रिया के गहने गिरवी रखना गंभीर लापरवाही का मामला है। इस घटना के बाद संबंधित फाइनेंस कंपनी ने भी अपने स्तर पर आंतरिक जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई