सांसद खेल महोत्सव का समापन: CM साय ने 85 हजार खिलाड़ियों की सहभागिता को बताया ऐतिहासिक

रायपुर। अटल जयंती और सुशासन दिवस के मौके पर रायपुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन शनिवार को हुआ। दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का माध्यम हैं। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया। CM साय ने बच्चों और युवा खिलाड़ियों के जज़्बे की सराहना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में सहभागिता अपने-आप में इस आयोजन की सफलता और लोकप्रियता को साबित करती है।

इस साल रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 9 विधानसभा क्षेत्रों के 85,000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संख्या खेलों के प्रति बढ़ती रुचि और प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ और अवसर देने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सकें।

समारोह के अंत में मुख्यमंत्री ने आयोजकों, खिलाड़ियों और उपस्थित जनों को धन्यवाद देते हुए खेल महोत्सव की सफलता पर खुशी जताई और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई