ऑनलाइन निवेश के नाम पर HPCL मैनेजर से 33 लाख से ज्यादा की ठगी, केस दर्ज

एचपीसीएल में पदस्थ एक मैनेजर से ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर 33 लाख से अधिक रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क कर शेयर और ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच दिया और एक महीने के भीतर बड़ी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली।

पीड़ित सड्डू स्थित राजधानी विहार निवासी वेद प्रकाश बघेल (46) हैं, जो मंदिर हसौद क्षेत्र में एचपीसीएल में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। आरोपियों ने खुद को निवेश प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताते हुए भरोसे में लिया और अक्टूबर से नवंबर 2025 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में किश्तों में कुल 34 लाख 48 हजार रुपये से अधिक ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।

शुरुआत में विश्वास जमाने के लिए ठगों ने मुनाफे के नाम पर दो किश्तों में 89 हजार 250 रुपये वापस भी किए। इससे पीड़ित का भरोसा और गहरा हो गया। बाद में जब पूरी रकम और मुनाफा निकालने की मांग की गई तो आरोपियों ने पैसा लौटाने से इनकार कर दिया और बैंक क्रेडिट स्कोर खराब होने का बहाना बनाकर और रकम जमा करने का दबाव बनाने लगे।

इस दौरान पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मंदिर हसौद थाने में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई