शिवरीनारायण में महानदी से महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

शिवरीनारायण क्षेत्र में महानदी पुल के नीचे नदी से एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर जांच शुरू की।
पुलिस जांच के दौरान मृतक महिला की पहचान जैजैपुर क्षेत्र के नंदेली गांव निवासी झरोखा भट्ट की पत्नी रुखमणी भट्ट के रूप में की गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले की हर पहलू से पड़ताल जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।





