बिलासपुर में कलेक्टर जनदर्शन में उमड़ी भीड़, जमीन कब्जे और सेवा समस्याओं की शिकायतें प्रमुख

बिलासपुर। मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में दूर-दराज के गांवों और शहर के कई इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। हर व्यक्ति की उम्मीद थी कि उसकी शिकायत सुनी जाएगी और न्याय मिलेगा।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जनदर्शन में पहुंचे सभी फरियादियों की गंभीरता से सुनी और कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आज के जनदर्शन में सबसे ज्यादा शिकायतें पानी, बिजली, सड़क और खासकर जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़ी रहीं। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरिया से आए ग्रामीण ने बताया कि उनकी वर्षों पुरानी जमीन पर भू-माफियाओं ने जबरन कब्जा कर लिया है। वहीं, तखतपुर के कुआं गांव के लोगों ने कहा कि गांव के मुख्य सड़क पर स्थित सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है, जिससे उनकी रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानी हो रही है।

शहर से भी शिकायतें आईं। मगरपारा के मुन्ना सोनी ने पड़ोसी पर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया, जिससे उनके घर में छत का पानी भर जाता है और लगातार नुकसान हो रहा है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। अब सवाल यह है कि प्रशासन इन गंभीर समस्याओं पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और पीड़ितों को राहत मिलती है। जनता की निगाहें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई