बकाया बिजली बिल पर कार्रवाई तेज, रायगढ़ में बड़े पैमाने पर कनेक्शन काटने की तैयारी

बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। रायगढ़ में बकायादारों पर कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 10 हजार से 40 हजार रुपये तक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी।

बिजली विभाग के अनुसार लंबे समय से बिल जमा नहीं होने के कारण करोड़ों रुपये का बकाया जमा हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने दो दिवसीय विद्युत विच्छेदन अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जांजगीर और सारंगढ़ सहित अन्य जिलों से करीब 10 टीमें रायगढ़ पहुंचेंगी।

प्रत्येक टीम में जूनियर इंजीनियर, लाइनमैन सहित चार कर्मचारी शामिल होंगे, जो शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर बकायादार उपभोक्ताओं की बिजली लाइन काटेंगे। विभाग पहले चरण में 50 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले लगभग ढाई हजार उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई बंद कर चुका है, जिसके बाद कई उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा की थी।

अब दूसरे चरण में 10 हजार से 40 हजार रुपये तक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार निर्धारित अवधि में बकाया नहीं चुकाने वाले सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। अभियान के जरिए बकाया वसूली तेज करने के साथ ही उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई