केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज आएंगे छत्तीसगढ़, बीजेपी नेताओं से करेंगे मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर 22 दिसंबर को जांजगीर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने उनके प्रदेश प्रवास पर स्वागत किया है।

सूत्रों के अनुसार, जेपी नड्डा 22 दिसंबर को दोपहर 12.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सीधे हेलिकॉप्टर से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही विकास कार्यों, सुशासन और जनहित योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। लाभार्थियों के साथ संवाद और सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर संदेश देंगे। जांजगीर-चांपा जिले में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

कार्यक्रम के समापन के बाद जेपी नड्डा शाम करीब 4.30 बजे जांजगीर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। भाजपा के लिए यह कार्यक्रम न केवल सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का मंच होगा, बल्कि संगठन को और मजबूत करने में भी अहम माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई