एक्सीडेंटल फायर से DRG जवान की मौत, ऑपरेशन से लौटते समय हुआ हादसा

नारायणपुर।एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन से लौटते समय हुए एक हादसे में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के एक जवान की जान चली गई। यह घटना थाना छोटेडोंगर क्षेत्र के कैंप कड़ेनार में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन से वापस लौटते समय अचानक एक्सीडेंटल फायर हो गया, जिसमें नारायणपुर DRG में पदस्थ आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा को सिर के पास गोली लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद उन्हें धौड़ाई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण इलाज के दौरान ही आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा ने दम तोड़ दिया।
फिलहाल पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दुखद घटना से सुरक्षा बलों में शोक का माहौल है।





