नागपुर में निर्माणाधीन पानी की टंकी पानी गिरने से बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की मौत, तीन गंभीर घायल

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा सामने आया है। शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक इंडस्ट्रियल यूनिट में निर्माणाधीन पानी की टंकी गिरने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह हादसा नागपुर के एमआईडीसी बुटीबोरी क्षेत्र में स्थित एक सोलर पैनल फैक्ट्री परिसर में हुआ, जहां मजदूर कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। अचानक फैक्ट्री में बनी विशाल पानी की टंकी भरभराकर गिर गई और वहां मौजूद मजदूर उसके मलबे में दब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया और सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य का इलाज जारी है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह एक निर्माणाधीन टैंक टावर था, जिसके गिरने से मजदूर दब गए। संबंधित फैक्ट्री सौर ऊर्जा से जुड़े उपकरणों का निर्माण करती है। घटना के बाद दमकल और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री परिसर को खाली करा लिया गया।

फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में टंकी के स्ट्रक्चर की मजबूती और निर्माण में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंधन से घटना से जुड़ी जानकारी मांगी है और जांच के आदेश दिए गए हैं। हादसे के बाद एहतियात के तौर पर फैक्ट्री में काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई