राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम की जमानत याचिका, भाई ने कोर्ट में जताया विरोध

राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने शिलांग कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया है। इस पर मृतक राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की सुनवाई आगे बढ़ा दी है।

ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी की हत्या हनीमून के दौरान शिलांग में की गई थी। इस मामले में राजा की पत्नी सोनम पर अपने प्रेमी राज कुशवाह और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। फिलहाल सोनम सहित सभी आरोपी शिलांग की जेल में बंद हैं।

सुनवाई के दौरान सोनम की ओर से उसके वकील ने जमानत याचिका पेश की। इसकी जानकारी मिलने पर राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कोर्ट में आपत्ति जताई। विपिन ने कहा कि सोनम ने न सिर्फ राजा बल्कि दो परिवारों के साथ धोखा किया है। आरोप है कि राजा से शादी से पहले ही सोनम की शादी राज कुशवाह से हो चुकी थी, इसके बावजूद उसने राजा से विवाह किया।

विपिन रघुवंशी ने कोर्ट से आग्रह किया कि इतने गंभीर अपराध में आरोपी को जमानत नहीं दी जानी चाहिए। वहीं, आरोपियों की ओर से सरकारी वकील पैरवी कर रहे हैं। कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें दर्ज करते हुए मामले की अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई