विधानसभा में ‘वंदे मातरम्’ पर विशेष चर्चा, डॉ. रमन सिंह बोले – यह सिर्फ गीत नहीं, आज़ादी की शक्ति है

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को सदन में ‘वंदे मातरम्’ पर विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की ऊर्जा और प्रेरणा रहा है।

डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जब वंदे मातरम् को 50 वर्ष पूरे हुए थे, तब देश अंग्रेजों की गुलामी में था। 100 वर्ष पूरे होने पर देश ने आपातकाल का दौर देखा। अब जब वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं, तब देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार है और भारत एक नए युग की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसी कारण वंदे मातरम् पर चर्चा आज के समय में बेहद जरूरी है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह दिन विधानसभा के लिए एक अवसर है, जब सभी सदस्य एक साथ मिलकर नवभारत के निर्माण में अपनी भूमिका तय कर सकते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि इस महत्वपूर्ण विषय पर खुलकर अपने विचार रखें।

चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इस विषय में पंडित जवाहरलाल नेहरू को क्यों बीच में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि नेहरू जी ने वंदे मातरम् को तोड़ा या वह देश के विभाजन का कारण बने। महंत ने कहा कि नेहरू जी ने पूरी ईमानदारी से देश को एक नई ताकत और दिशा देने के लिए वंदे मातरम् की शुरुआती पंक्तियों को स्वीकार किया था।

उन्होंने कहा कि इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि अगर आने वाली पीढ़ियों को गलत इतिहास बताया गया, तो यह देश के लिए ठीक नहीं होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई