PM मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर CM साय ने दी बधाई

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया’ से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई दी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का ऐतिहासिक पल है। यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही नहीं, बल्कि पूरे देश और आत्मविश्वासी नए भारत को मिला है। इससे दुनिया में भारत की बढ़ती साख और एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में पहचान और मजबूत हुई है।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह मान्यता 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व की बात है। आज देशवासी विश्व मंच पर भारत को और अधिक सम्मान के साथ खड़ा देख रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री को इस बड़ी उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा यह भारत का मान और भारत का अभिमान है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button