3200 करोड़ के शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया ED कोर्ट में पेश, रिमांड की मांग

रायपुर। 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में गिरफ्तार राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज स्पेशल कोर्ट में पेश किया। ईडी ने आगे की पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लेने की मांग की है।

मंगलवार को ईडी ने सौम्या चौरसिया को पूछताछ के लिए तलब किया था। कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ईडी का कहना है कि मामले में अभी और जांच जरूरी है।

बताया जा रहा है कि सौम्या चौरसिया शराब घोटाले के साथ-साथ कोयला घोटाला मामले की भी प्रमुख आरोपियों में शामिल हैं। इससे पहले मई महीने में सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ सौम्या चौरसिया समेत छह आरोपियों को रिहा किया था। उस समय कोर्ट ने उन्हें राज्य से बाहर रहने के निर्देश भी दिए थे।

अब एक बार फिर गिरफ्तारी के बाद यह मामला सुर्खियों में है और कोर्ट के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई