बीजेपी में ‘नितिन’ को लेकर सियासी तकरार, भूपेश बघेल के तंज पर राधिका खेड़ा का पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन को पार्टी ने नया कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए इसे कांग्रेस के लिए शुभ संकेत बताया। उन्होंने कहा कि यह दूसरी बार है जब बीजेपी की कमान ‘नितिन’ के हाथ में आई है।

भूपेश बघेल का इशारा पूर्व बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की ओर था। उन्होंने कहा कि जब नितिन गडकरी को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था, तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। अब एक बार फिर बीजेपी की कमान नितिन के पास है, जिसे उन्होंने कांग्रेस के लिए अच्छा संकेत बताया।

भूपेश बघेल के इस बयान पर बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए भूपेश बघेल के बयान को भ्रम फैलाने वाला बताया। राधिका खेड़ा ने कहा कि नितिन नबीन के प्रभारी रहते छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को करारी हार मिली थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के हर ‘नितिन’ से गांधी परिवार की सत्ता और राजनीति को नुकसान ही हुआ है।

इस बीच नितिन गडकरी के कार्यकाल को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई है। नितिन गडकरी 23 दिसंबर 2009 से 23 जनवरी 2013 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। उनके अध्यक्ष बनने के बाद लोकसभा चुनाव नहीं हुए थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद उन्हें अध्यक्ष बनाया गया था और 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था। ऐसे में भूपेश बघेल का तर्क गलत बताया जा रहा है।

नितिन नबीन की बात करें तो उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी बनाया गया था। उन्होंने प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों का दौरा किया और बीजेपी की जीत में अहम भूमिका निभाई। बाद में उन्हें लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की।

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भूपेश बघेल खुद राजनांदगांव सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे, जहां बीजेपी प्रत्याशी संतोष पांडेय ने उन्हें शिकस्त दी थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई