मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को स्वदेशी संकल्प यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण

रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 20 दिसंबर को दुर्ग में आयोजित होने वाली स्वदेशी संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने CAIT के प्रतिनिधियों का स्वागत किया और आमंत्रण के लिए आभार जताया। उन्होंने स्वदेशी सोच को मजबूत करने वाले ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि इससे स्थानीय व्यापार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलता है।

बताया गया कि स्वदेशी संकल्प यात्रा दुर्ग शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली जाएगी। यात्रा का उद्देश्य स्वदेशी को बढ़ावा देना, वोकल फॉर लोकल का संदेश देना और स्थानीय व्यापारियों को सशक्त बनाना है।

इस मौके पर CAIT के अध्यक्ष प्रकाश सांखला, यात्रा संयोजक संजय चौबे सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई