पाकिस्तानी किरदार के ऑफर को अमिताभ बच्चन ने क्यों कहा था ना, छह साल बाद सामने आई वजह

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी फिल्मों और टेलीविजन में सक्रिय हैं। बड़े बजट की फिल्मों से लेकर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ तक, उनकी मौजूदगी लगातार बनी हुई है। इसी बीच उनके करियर से जुड़ा एक पुराना लेकिन दिलचस्प किस्सा फिर चर्चा में है, जब उन्होंने एक फिल्म में पाकिस्तानी नागरिक का किरदार निभाने से इनकार कर दिया था।

यह मामला करीब छह साल पुराना है, जब ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पूकुट्टी अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन को अहम भूमिका के लिए अप्रोच किया गया था। कहानी भारत और पाकिस्तान के आम लोगों की जिंदगी पर आधारित थी और इसमें बिग बी को एक पाकिस्तानी नागरिक का रोल निभाना था। शुरुआती बातचीत में अमिताभ बच्चन इस प्रोजेक्ट को लेकर सकारात्मक भी थे।

रेसुल पूकुट्टी को ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए बेस्ट साउंड मिक्सिंग का ऑस्कर मिल चुका है और वह इस फिल्म के जरिए निर्देशन में कदम रखने वाले थे। बताया जाता है कि उन्होंने अमिताभ बच्चन को इस किरदार के लिए परफेक्ट माना था। फिल्म का नाम ‘सर्पकाल’ रखा गया था और इसकी कहानी बाप-बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती थी, जिसमें शांति और मानवीय भावनाओं का संदेश था।

हालांकि बाद में खबर आई कि अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म से दूरी बना ली। शुरुआत में यह कहा गया कि उन्होंने डेट्स नहीं दीं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलवामा हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया। बदलते हालात और संवेदनशील माहौल को देखते हुए बिग बी ने अपने फैसले में बदलाव किया।

अमिताभ बच्चन के इस फैसले के बाद यह फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई और प्रोजेक्ट अधूरा रह गया। आज भी यह किस्सा उनके करियर के उन चुनिंदा फैसलों में गिना जाता है, जहां उन्होंने परिस्थितियों को देखते हुए एक बड़े प्रोजेक्ट को ठुकरा दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई