Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

उत्तर भारत में ठंड का असर तेज, कई राज्यों में शीतलहर और बारिश का अलर्ट

देश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी ने अपना असर और तेज कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और बर्फबारी का प्रभाव अब मैदानी राज्यों में भी साफ नजर आने लगा है। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 13 दिसंबर को कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है। वहीं 13 से 15 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश भी कोहरे की चपेट में रह सकते हैं।

पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम बिगड़ा रह सकता है। जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड और बढ़ सकती है।

दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सर्दी के साथ वायु प्रदूषण की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। 400 से अधिक एक्यूआई के साथ नोएडा देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 13 से 15 दिसंबर तक ठंड का असर बना रह सकता है, जिससे गलन और ठिठुरन महसूस होगी।

बिहार में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पटना, भागलपुर, पूर्णिया, गया और आरा समेत कई शहरों में सुबह घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। पछुआ हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और शाम के समय भी कई इलाकों में धुंध छाई रहने की संभावना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई