कोतवाली थाना में जनप्रतिनिधियों की बैठक, समाजसेवियों का किया गया सम्मान

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में आज कोतवाली थाना परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और कोटवारों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने की।

बैठक में वार्ड स्तर की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की झगड़ा-मारपीट या आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके। उन्होंने क्षेत्र में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों और असामान्य गतिविधियों की जानकारी भी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।

इस दौरान समाज में बेहतर सेवा देने वाले लोगों का सम्मान भी किया गया। शासकीय सरदार वल्लभ भाई पटेल स्कूल के व्याख्याता डॉ. बरतराम पटेल को शिक्षा के साथ आपदा प्रबंधन, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पी.डी. कॉमर्स कॉलेज के डॉ. प्रदीप शर्मा को निःशुल्क कानूनी सलाह और जागरूकता कार्यों के लिए सम्मान मिला। पैरा लीगल वालेंटियर गायत्री खटकर को सामाजिक सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।

किरोड़ीमल जिला अस्पताल की नर्स विरजिनया लकड़ा और नर्स अलबिना मिंज को दुर्घटना में घायलों की सहायता के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, रामगुड़ी तेलीपारा निवासी सुरेश ठाकुर को सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने में पुलिस को सहयोग देने के लिए सम्मान मिला।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, दिलीप बेहरा सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा। बैठक का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाना और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना रहा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई