वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारी और प्रदेश के पहले शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जयस्तंभ चौक पहुंचे। उन्होंने शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम और केदार कश्यप भी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर नारायण सिंह ने अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ बहादुरी से संघर्ष किया। वे सोनाखान के जमींदार थे और अकाल के समय गोदाम से अनाज निकालकर भूखे लोगों में बांटा था।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी कारण अंग्रेजी हुकूमत ने उन पर झूठा देशद्रोह का मुकदमा चलाया और आज ही के दिन रायपुर के जयस्तंभ चौक में उन्हें फांसी दे दी गई थी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर नारायण सिंह का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा और सभी लोग उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button