धुरंधर ने बनाई नई इतिहास: रणवीर सिंह की फिल्म की 130 करोड़ की OTT डील, ‘जवान’-‘एनिमल’-‘टाइगर 3’ का रिकॉर्ड ध्वस्त

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के महज चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। रविवार को फिल्म ने 40 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था, जिसके बाद कुल कलेक्शन पहले तीन दिनों में ही 100 करोड़ के पार पहुंच गया। वीकडे में भी फिल्म ने 20 करोड़ से अधिक कमाई करते हुए अपनी पकड़ मजबूत दिखाई है।

फिल्म में रणवीर सिंह के अंदाज को खूब सराहा जा रहा है, लेकिन विलेन बने अक्षय खन्ना रहमान डकैत के किरदार से हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं। उनका स्टाइल और डांस सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं संजय दत्त का SP चौधरी असलम का किरदार भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

फिल्म की सफलता के बीच इसकी OTT डील ने इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी है।

धुरंधर की OTT डील कितने करोड़ में हुई?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने ‘धुरंधर’ पार्ट 1 और पार्ट 2 के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स 130 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। यानी हर पार्ट लगभग 65 करोड़ रुपए में बिका है। यह रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी OTT डील बताई जा रही है।

इस डील के साथ ‘धुरंधर’ ने तीन बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं—

  • शाहरुख खान की ‘जवान’ – 120 करोड़
  • रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ – 120 करोड़
  • सलमान खान की ‘टाइगर 3’ – 95 करोड़

OTT मार्केट में यह डील अब तक की सबसे हाई-प्राइस्ड मल्टी-पार्ट डील मानी जा रही है।

रणवीर सिंह की पिछली OTT डील्स

  • 83 – 30 करोड़ (नेटफ्लिक्स)
  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी – 80 करोड़ (अमेज़न प्राइम वीडियो)

‘धुरंधर’ की डील ने इन सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म का दूसरा भाग 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा। इसकी सफलता को देखते हुए उम्मीद है कि यह भी बड़ी कमाई कर सकती है। फिल्म की लोकप्रियता और OTT डील दोनों ही इसे इस साल की सबसे बड़ी मनोरंजन सुर्खियों में जगह दिला रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई