Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने 7 से 9 दिसंबर के लिए प्रदेश के 18 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और कोरबा जिलों में एक-दो जगहों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से लगातार ठंडी हवाएं दक्षिण की ओर बढ़ रही हैं। इसके कारण प्रदेश में शुष्क मौसम के साथ तीखी ठंड महसूस की जा रही है। उत्तरी और मध्य हिस्सों में तापमान में गिरावट और बढ़ सकती है। रायपुर में सोमवार को हल्के बादल छाए रहेंगे, जहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है। अंबिकापुर में यह 5.2 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि दुर्ग में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम 11.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा और रायपुर संभाग के कई हिस्सों में रात का तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिरा। माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंचा, जबकि दुर्ग में 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने सभी जिलों में विशेष सतर्कता बरतने और एडवाइजरी का पालन करने की हिदायत दी है। उन्होंने लोगों से कहा है कि बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनें और रात व सुबह के समय अतिरिक्त सावधानी रखें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई