लोकसभा में बृजमोहन अग्रवाल की प्रभावशाली आवाज़: PRIP योजना और नवा रायपुर फार्मा पार्क पर मांगी सरकार से विस्तृत जानकारी

नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में एक बार फिर अपनी सक्रिय और जनहितैषी भूमिका का मजबूत परिचय दिया। उन्होंने देश के फार्मा–मेडटेक सेक्टर से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण नवाचार कार्यक्रम PRIP (Promotion of Research and Innovation in Pharma-MedTech) पर सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी।

सांसद अग्रवाल ने सवाल किया कि PRIP योजना का उद्देश्य क्या है, इसके प्रमुख घटक कौन-कौन से हैं, कुल कितना बजट रखा गया है और इससे देशभर में अनुसंधान संरचना को कैसे मज़बूत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने नवा रायपुर में प्रस्तावित मध्य भारत के सबसे बड़े फार्मा पार्क की समय-सीमा के बारे में भी जानकारी चाही।

केंद्र सरकार की ओर से जवाब देते हुए रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि PRIP योजना के तहत 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न नाईपर संस्थानों — मोहाली, अहमदाबाद, गुवाहाटी, कोलकाता, रायबरेली, हाजीपुर और हैदराबाद में उत्कृष्टता केंद्र (COE) स्थापित किए जा चुके हैं, जो शोध व नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि नवा रायपुर फार्मा पार्क को अभी औषध विभाग की मंजूरी मिलनी बाकी है।

सांसद अग्रवाल की इस पहल से यह साफ होता है कि वे केवल प्रश्न नहीं उठाते, बल्कि देश में आधुनिक तकनीक, अनुसंधान और नए रोजगार अवसरों को बढ़ावा देने वाले मुद्दों पर गंभीर और दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान करते हैं। उनका प्रयास छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के युवा वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलता है।

उनकी सक्रियता न सिर्फ प्रदेश का गौरव बढ़ाती है, बल्कि भारत को “वैश्विक इनोवेशन हब” बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को भी मजबूती देती है।

IMG 6102
Screenshot
IMG 6103
Screenshot
IMG 6104
Screenshot
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई