रायपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की 3 उड़ाने रद्द, यात्री परेशान; सैकड़ो यात्री एयरपोर्ट पर रूके 

रायपुर। राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें लगातार रद्द हो रही हैं। शुक्रवार और शनिवार को क्रू स्टाफ और पायलट की कमी के चलते दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, इंदौर, गोवा और कोलकाता समेत करीब 20 उड़ानों को रद्द किया गया। इसके कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है और एयरपोर्ट टर्मिनल तनावपूर्ण माहौल में तब्दील हो गया।

रद्द उड़ानों से 7 हजार से अधिक यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों में कई ऐसे भी थे, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पकड़नी थी। सुबह से ही एयरपोर्ट पर तनाव का माहौल बना रहा। लोग इंडिगो के स्टाफ से बहस करते रहे, और कई बार काउंटर पर धक्का-मुक्की तक हुई।

24 घंटे से एयरपोर्ट पर रुके यात्री परेशान

रायपुर से हैदराबाद और चेन्नई जाने वाले 100 से अधिक यात्री 24 घंटे से एयरपोर्ट पर रुके हैं। इनमें किसी को ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से सूचना नहीं मिली। एयरपोर्ट पर उन्हें न तो रूम उपलब्ध कराया गया और न ही खाना मिला। यात्रियों को चाय, पानी और नाश्ता खुद खरीदना पड़ा।

शादी समारोह में बैंड ग्रुप का नुकसान

जयपुर में शादी समारोह के लिए जा रहे बैंड ग्रुप के कलाकार सुबह से एयरपोर्ट पर रुके। उन्होंने कहा कि उनकी छह महीने पहले की बुकिंग और दो प्रोग्राम कैंसिल हो गए। उन्होंने लाखों रुपए का नुकसान उठाया, लेकिन इंडिगो की ओर से कोई समाधान नहीं मिला।

स्वास्थ्य और बिजनेस यात्रियों की परेशानी

दिल्ली जाने वाली एक महिला यात्री अपने बीमार बेटे से मिलने नहीं पहुंच सकी। मुंबई और कोलकाता से विदेश जाने वाले कई यात्रियों की बिजनेस मीटिंग और इंटरनेशनल कनेक्शन प्रभावित हुए।

यात्रियों ने सरकार पर साधा निशाना

 गुस्साए यात्रियों का कहना है कि सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को इतनी छूट दी है कि वे अपनी मनमानी कर रही हैं। इंडिगो की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। यात्रियों की मांग है कि रद्द उड़ानों का पूरा रिफंड मिले और अतिरिक्त नुकसान की भरपाई भी कंपनी करे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई