विराट कोहली के पैर छूने के लिए युवक ने तोड़ी सुरक्षा, मैदान में घुसते ही गिरफ्तार

रायपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान एक बड़ी घटना देखने को मिली। भारतीय पारी के दौरान ड्रिंक्स ब्रेक में अचानक एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे मैदान में घुस गया और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली के पैर छू लिए।

घटना होते ही मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और युवक को वहीं पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुरक्षाकर्मी उसे कंधे पर उठाकर मैदान से बाहर ले जा रहे हैं। यह पूरा वाकया देख स्टेडियम में बैठे दर्शक शोर और हंसी के बीच इसे देख रहे थे।

आरोपी युवक की पहचान चंदप्रकाश बंजारे, निवासी नकटा गांव, के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में युवक ने खुद को विराट कोहली का कट्टर प्रशंसक बताया।

पुलिस अब उससे यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों के बावजूद आखिर मैदान तक कैसे पहुंच गया। यह घटना सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई