भूपेश बघेल का SIR, जमीन गाइडलाइन और सरकार पर निशाना

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने SIR को लेकर दिल्ली दौरे के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात के दौरान देश में SIR के खिलाफ माहौल के कारण केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और संसद में चर्चा के लिए तैयार होना पड़ा। भूपेश बघेल ने कहा कि अगर सरकार समय रहते निर्णय लेती तो दो दिन बर्बाद नहीं होते।

जमीन गाइडलाइन में हालिया बदलाव पर बघेल ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल की चिट्ठी से स्पष्ट हो गया कि सरकार में उनकी चलती नहीं है। पूर्व सीएम ने बताया कि उनकी सरकार के समय 30% गाइडलाइन कम करने से रियल एस्टेट में जान आई थी और मिडिल क्लास अपने सपने पूरे कर पा रही थी। अब नई गाइडलाइन से बड़े लोग भी जमीन नहीं खरीद पाएंगे और सरकार केवल अपने करीबी लोगों के लिए योजना ला रही है।

प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर भूपेश बघेल ने कहा कि आम जनता, व्यापारी, बेरोजगार और कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने इसे “पर्ची वाली सरकार” बताते हुए कहा कि अहमदाबाद और दिल्ली से ही राज्य सरकार चल रही है।

अंबिकापुर कोयला खदान विवाद पर उन्होंने चेताया कि नियमों का पालन न होने पर टकराव होगा और गरीबों को नुकसान होगा। भिलाई, दुर्ग और अब सरगुजा में लगातार आंदोलन सरकार की नाकामी का परिणाम हैं।

बीजापुर मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए बघेल ने परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। PMO को तीर्थ घोषित करने पर उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आम जनता के लिए भी खुला रहेगा या केवल VIP के लिए है।

नेहरू-बाबरी मस्जिद विवाद पर राजनाथ सिंह के बयान को लेकर बघेल ने कहा कि समाज को बांटने का काम न किया जाए। उन्होंने 50–60 साल पुरानी बातों को उठाने की बजाय वर्तमान मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई