गोलीकांड के मुख्य आरोपी करण साव पर कार्रवाई तेज, नगर निगम ने अवैध कब्जे पर चलाया बुलडोज़र

दुर्ग। शहर में चर्चित गोलीकांड मामले के मुख्य आरोपी करण साव के खिलाफ प्रशासन की कड़ी कार्रवाई जारी है। बुधवार सुबह नगर निगम ने करण साव के अवैध अतिक्रमण पर बड़ा कदम उठाते हुए उस पर बुलडोज़र चला दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, कैंप-2 इलाके में करण साव ने अवैध तरीके से कब्जा करके निर्माण किया था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे निगम की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

यह पूरा मामला 14 नवंबर की शाम हुई फायरिंग घटना से जुड़ा है। आरोपी करण साव ने झारखंड से शूटर बुलवाकर विकास प्रजापति पर हमला करवाया था। फायरिंग में विकास प्रजापति बाल-बाल बच गए थे। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करण साव, शूटर और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

फायरिंग के बाद से ही पुलिस और जिला प्रशासन लगातार एक्शन मोड में है। इसी क्रम में 21 नवंबर को नगर निगम ने करण साव के अवैध कब्जे को हटाने का नोटिस जारी किया था। लेकिन समय पर अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण बुधवार को पूरे कब्जे को बुलडोज़र से ध्वस्त कर दिया गया।

अधिकारियों का कहना है कि शहर में अपराधियों और अवैध कब्जों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई