रांझणा की सफलता के 12 साल बाद धनुष की नई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए

साउथ फिल्म अभिनेता धनुष ने साल 2013 में रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्म रांझणा से अपने करियर की शुरुआत की थी। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक-ड्रामा फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों के बीच काफी पसंद की गई थी। फिल्म का बजट 36 करोड़ था और इसने दुनियाभर में 105 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

अब 12 साल बाद उसी फिल्म की सफलता को आधार बनाकर नई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ बनाई गई है। इस फिल्म में भी लीड रोल में धनुष हैं और यह फिल्म 80-85 करोड़ के बजट में बनी है। रिलीज के केवल दो दिनों में फिल्म ने 36 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। अनुमान है कि पहले वीकेंड तक यह फिल्म 50-55 करोड़ रुपए तक कमा सकती है। इस तरह फिल्म जल्द ही अपने बजट को कवर कर सकती है और मुनाफे की ओर कदम बढ़ा सकती है।

‘तेरे इश्क में’ की सफलता से यह साबित होता है कि आनंद एल राय और धनुष की जोड़ी दर्शकों को हमेशा आकर्षित करती रही है और फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई