झीरम घाटी हमला मास्टरमाइंड चैतू और अनंत ने किया आत्मसमर्पण, नक्सलवाद खत्म होने की ओर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी हमले के मास्टरमाइंड और कुख्यात नक्सली लीडर चैतू और अनंत ने शुक्रवार को अपने साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। डिप्टी सीएम शर्मा ने बताया कि दोनों ने पुनर्वास की राह चुनी है, जो बस्तर सहित देशभर में नक्सलवाद की कमजोर होती पकड़ का बड़ा संकेत है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि अब प्रदेश में शांति लौट रही है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गृहमंत्री पद संभालने के बाद ही नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया था। इसी दिशा में काम करते हुए अब तक 80% नक्सलवाद समाप्त हो चुका है और बाकी 20% भी तय समय में खत्म कर दिया जाएगा।

उन्होंने ‘बस्तर 2.0’ का जिक्र करते हुए कहा कि बस्तर के जल, जंगल और जमीन पर अधिकार वहीं के लोगों का है और अब बस्तर के युवा अपने क्षेत्र की कमान संभालने के लिए तैयार और उत्साहित हैं।

डिप्टी सीएम ने देश की जीडीपी वृद्धि पर भी खुशी जताते हुए कहा कि अमेरिका के टैरिफ के बावजूद भारत की जीडीपी में बढ़ोतरी हुई है, जो देशवासियों की मेहनत का नतीजा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई