बीजापुर में बड़ी सफलता: 41 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 1 करोड़ 19 लाख का इनाम था घोषित

बीजापुर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां 41 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है, जिससे नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। आत्मसमर्पण करने वालों में 12 महिलाएं और 29 पुरुष शामिल हैं। इन सभी पर मिलाकर 1 करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सरेंडर करने वाले नक्सली पीएलजीए बटालियन-01, अन्य कंपनियों, एसीएम, प्लाटून व मिलिशिया कमांडर, आरपीसी और जनताना सरकार के पदों पर सक्रिय थे। इनमें कई नक्सली लंबे समय से दक्षिण बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में शामिल रहे थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी नक्सलियों को शासन की पुनर्वास योजना के तहत नया जीवन शुरू करने में मदद दी जाएगी। आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों ने भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास जताते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है।

यह बड़ी कार्रवाई बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, केरिपु सेक्टर और बस्तर रेंज पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में चल रहे लगातार अभियान का परिणाम है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई