भिलाई में शराब के नशे में तीन युवकों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

भिलाई: जिले में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. केस में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
जामुल थाने की घटना : ये पूरी घटना भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र की है. एक युवती का आरोप है कि उसके शादीशुदा प्रेमी और उसके दो दोस्तों ने उससे सामूहिक बलात्कार किया है. युवती पहले से सभी को जानती थी. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने पहले शराब पीया. इसके बाद युवती को खंडहर में मिलने बुलाया. अपने दोस्तों को प्रेमिका से मिलने जाने की बात कहकर युवती से मिलने चला गया. इसके बाद उसके दोनों दोस्त अचानक पीछे से खंडहर में पहुंच गए.

इस दौरान युवती और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा और लोगों को उनके बारे में बता देने की धमकी दी. इसके बाद दोनों ने युवती से बलात्कार किया और मौके से भाग गए.
“एक युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके प्रेमी और उसके दो दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया है. शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आगे की कार्रवाई की जा रही है.” – हरीश पाटिल, छावनी सीएसपी

पुलिस पूरे केस की जांच में जुट गई है. आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. यहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है.
” जामुल थाना में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत मिली थी. मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.” -सुखनंदन राठौर, एएसपी, भिलाई
तीनों आरोपी गिरफ्तार: पीड़िता ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button