जैविक खेती को मिलेगी बढ़ावा: नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक में बोले सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर/नई दिल्ली। कृषि को सुरक्षित रखने और किसानों की मिट्टी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जैविक उर्वरक अब एक ज़रूरत बन चुके हैं। यह बात भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नई दिल्ली में आयोजित रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अहम बैठक में कही। बैठक का विषय था “जैविक और जैव उर्वरकों को बढ़ावा।”

इस बैठक में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने जैविक उर्वरकों के उत्पादन, प्रमाणीकरण और वितरण पर विस्तृत जानकारी दी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘केमिकल-फ्री खेती’ और ‘प्राकृतिक कृषि’ की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नीति सुधार, वैज्ञानिक शोध और किसान-केंद्रित योजनाओं ने भारतीय खेती में एक नया बदलाव शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन की सेहत, उनकी आर्थिक समृद्धि और कृषि का भविष्य, इन तीनों के लिए जैविक खेती का विस्तार बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा जताया कि समिति की यह बैठक ग्रामीण भारत में नई ऊर्जा और जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बृजमोहन अग्रवाल लंबे समय से किसानों की समस्याओं को संसद तक ले जाकर समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की आवाज़ को नीतिगत फैसलों तक पहुँचाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है और वे इस भूमिका को मजबूती से निभाते रहेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई