सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले सियासत गर्म, BJP नेताओं ने साधा निशाना

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 26 नवंबर को छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। उनके दौरे से पहले ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज़ हो गई है। भाजपा नेताओं ने पायलट के प्रवास को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस एसआईआर (Special Integrated Revision) को लेकर जनता के बीच भ्रम फैला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस खुद ही एसआईआर की प्रक्रिया का पालन भी करती है और विरोध भी करती है, जिससे साफ नहीं होता कि वह वास्तव में चाहती क्या है। सिंह देव का कहना है कि वोटर लिस्ट में केवल सही और पात्र मतदाताओं के नाम होना जरूरी है, लेकिन कांग्रेस जनता के सामने गलत कहानी पेश कर रही है।

राजनांदगांव से भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एसआईआर एक नैतिक जिम्मेदारी है और हर जिम्मेदार नागरिक को इसमें सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई नहीं चाहता कि छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी या दूसरे राज्यों के संदिग्ध लोग बसें। यह जनता के हित का सवाल है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में भी कांग्रेस ने इसी तरह के आरोप लगाए थे, लेकिन आज तक किसी भी मतदाता का नाम जबरन हटाए जाने की कोई शिकायत सामने नहीं आई।

प्रदेश संगठन में बदलाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष सिंह देव ने कहा कि नई प्रदेश कार्यसमिति जल्द घोषित हो जाएगी। इसमें सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा और एक मजबूत टीम तैयार की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई