नए स्टेट हैंगर से ऊड़ी पहली उड़ान, छत्तीसगढ़ में विकास की नई पहचान

रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में बने नवनिर्मित स्टेट हैंगर से सोमवार को पहली आधिकारिक उड़ान भरी गई। इस ऐतिहासिक उड़ान में प्रदेश के मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, ओपी चौधरी और गजेंद्र यादव शामिल हुए।

सांसद विजय अग्रवाल ने इस मौके की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि नए स्टेट हैंगर से उदयपुर के लिए पहली उड़ान भरना छत्तीसगढ़ के बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक है।

नए हैंगर के शुरू होने से वीवीआईपी मूवमेंट और आधिकारिक हवाई सेवाओं में और भी सुविधा बढ़ेगी। यह राज्य में आधुनिक सुविधाओं और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई