किसान के बेटे रोहित यादव की बड़ी सफलता, CGPSC में पहले प्रयास में मिला 54वां रैंक

रायगढ़। जिले के होर्रोगुड़ा गांव के रहने वाले रोहित यादव ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2024 में पहली ही कोशिश में 54वां रैंक हासिल कर बड़ा नाम कमाया है। नतीजे आने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

रोहित एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता नेगीराम यादव किसान हैं और तीन बहनों में वह सबसे छोटे हैं। बहनों की शादी हो चुकी है, इसलिए घर की जिम्मेदारी भी काफी हद तक उन्हीं पर थी।

रोहित की प्रारंभिक पढ़ाई पहली से आठवीं तक उनके मामा दुर्योधन यादव के घर तमता में हुई। मामा स्कूल शिक्षक हैं और उन्होंने रोहित की पढ़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद रोहित ने 9वीं से 12वीं अंबिकापुर में पूरी की और फिर ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी गए।

ग्रेजुएशन के बाद रोहित ने CGPSC की तैयारी बिलासपुर में शुरू की। उन्होंने बताया कि दो साल की कड़ी मेहनत के बाद पहली ही बार में उन्होंने प्री, मेन्स और इंटरव्यू तीनों चरण सफलतापूर्वक पास कर 54वीं रैंक हासिल की है।

परिणाम की खबर मिलते ही रोहित के घर में जश्न शुरू हो गया। परिजन, रिश्तेदार और गांव वाले उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई