CGPSC 2024 के टॉपर्स स्वप्निल वर्मा और रोहित वर्मा ने मंत्री ओपी चौधरी से की मुलाकात

रायपुर। CGPSC परीक्षा 2024 में चयनित दो प्रतिभाशाली युवाओं, स्वप्निल वर्मा और रोहित वर्मा ने शनिवार को मंत्री ओपी चौधरी से उनके रायपुर निवास में मुलाकात की। स्वप्निल वर्मा ने परीक्षा में दूसरा स्थान तथा रोहित वर्मा ने 48वां स्थान हासिल किया है।
मंत्री ओपी चौधरी ने दोनों को उनकी उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर से तैयारी करते हुए इन युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
मंत्री ने बताया कि इनकी सफलता देखकर गर्व की अनुभूति होती है और यह नालंदा परिसर की स्थापना के पीछे की भावना को सार्थक करती है। उन्होंने स्वप्निल और रोहित दोनों को आगे की यात्रा के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।





