बलरामपुर में शिक्षकों का निजी डाटा लीक, साइबर ठगों की बढ़ी सक्रियता

बलरामपुर जिले में शिक्षकों का निजी डाटा लीक होने के बाद साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। अब तक दो से ज्यादा शिक्षक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुके हैं और सभी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मनीराम यादव ने बताया कि साइबर अपराधी कभी खुद को किसी शिक्षक के रूप में तो कभी किसी अधिकारी का नाम लेकर कॉल कर रहे हैं। ठगों के पास शिक्षकों की पूरी जानकारी जैसे—नाम, पोस्टिंग, पहले की पदस्थापना आदि मौजूद है, जिसका इस्तेमाल वे लोगों को भ्रमित करने के लिए कर रहे हैं।

DEO यादव ने यह भी बताया कि जशपुर पदस्थापना के दौरान भी उन्हें ठगों ने टीआई बनकर कॉल किया था, लेकिन उन्होंने समय रहते पहचान कर नंबर ब्लॉक कर दिया।

उन्होंने जिले के सभी शिक्षकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर विश्वास न करें। फिलहाल यह जांच चल रही है कि शिक्षकों का डाटा कैसे और कहां से लीक हुआ और क्या साइबर ठग किसी नए तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई