अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़: फर्जी APK ऐप बनाकर लाखों की ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रायपुर के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत पुलिस ने एक बड़े साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह फर्जी APK ऐप बनाकर मोबाइल हैक करता था और लोगों के बैंक खातों से लाखों रुपये उड़ा लेता था। पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े 6 साइबर ठगों को दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है।

जांच में पता चला कि गिरोह के सदस्य सरकारी योजनाओं और बैंक सेवाओं के नाम पर फर्जी ऐप बनाकर लोगों को भेजते थे। ये ऐप देखने में बिल्कुल असली जैसे लगते थे, लेकिन इनमें ऐसा कोड डाला जाता था जिससे ऐप इंस्टॉल करते ही मोबाइल पूरी तरह हैकर के नियंत्रण में चला जाता था।

कैसे बनते थे फर्जी APK ऐप?

गिरोह का मुख्य हैकर, महाराष्ट्र के लोनावाला का धर्मजीत सिंह (18 वर्ष), फर्जी APK तैयार करता था। उसमें ऐसा मेलेशियस कोड डालता था जिससे मोबाइल की बैंकिंग डिटेल, OTP, पासवर्ड, कॉन्टैक्ट लिस्ट और मैसेज तक हैकरों के पास पहुंच जाते थे।

धर्मजीत ने टेलीग्राम पर एक ग्रुप भी बनाया था, जहां 500 से ज्यादा साइबर ठग उससे ये APK 500–2,000 रुपये में खरीदते थे।

मोबाइल हैक होने के बाद गिरोह-

• बैंक खातों से पैसे निकाल लेता

• पीड़ित के मोबाइल में आए OTP पढ़कर ट्रांजैक्शन करता

• उसके कॉन्टैक्ट्स को भी फर्जी लिंक भेजकर कई लोगों को शिकार बनाता था

ठगे हुए पैसे पहले म्यूल अकाउंट में भेजे जाते, फिर चांद मोहम्मद और अंत में इमरान अंसारी (आसनसोल) ATM से कैश निकालते और आगे बांट देते थे।

रायपुर में दो बड़ी ठगी

गिरोह ने WhatsApp के माध्यम से दो लोगों को फर्जी ऐप भेजकर कुल 17 लाख रुपये की ठगी की-

अर्चना भदौरिया: फर्जी RTOechallan.apk, ठगी – 5.12 लाख

महेश कुमार साहू: फर्जी PMkisanyojna.apk, ठगी – 12 लाख

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सौरव कुमार – फर्जी कंपनी बनाकर बैंक खाता खोलवाता
  2. आलोक कुमार – म्यूल अकाउंट बेचता
  3. चांद बाबू – ATM से कैश निकालता
  4. धर्मजीत सिंह – फर्जी APK बनाने वाला मुख्य हैकर
  5. इरफान अंसारी – WhatsApp पर फर्जी APK भेजता
  6. मारूफ सिद्दीकी – म्यूल अकाउंट सप्लाई करता

सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस ने ठगों के खातों से 2 लाख रुपये होल्ड कराए हैं।

पुलिस की अपील:

किसी भी अनजान लिंक या APK पर क्लिक न करें

ऐप केवल Google Play Store से ही डाउनलोड करें

ऐप इंस्टॉल करते समय अनावश्यक परमिशन न दें

मोबाइल हैक हो जाए तो तुरंत SIM निकालें और फोन को फ्लाइट मोड करें

साइबर धोखाधड़ी की शिकायत करें: 1930 या cybercrime.gov.in

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई