Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

CG Budget 2026: 23 जनवरी से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, 24 को ओपी चौधरी पेश करेंगे तीसरा बजट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। 24 जनवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में अपनी सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे।

वित्त मंत्री ने बताया कि यह बजट नई थीम और नए विजन के साथ लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट की रणनीति वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह बजट तैयार किया गया है। विकसित छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट की दिशा में इसे एक अहम कदम बताया जा रहा है।

मंत्री के मुताबिक, 2047 के लॉन्ग टर्म प्लान और शॉर्ट टर्म प्लानिंग के तहत बजट में स्पष्ट रोडमैप दिखाई देगा, जिससे राज्य के विकास की दिशा तय होगी।

विपक्ष पर साधा निशाना

बजट को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि पहले राजीव गांधी योजना के तहत राशि चार किस्तों में दी जाती थी, जबकि भाजपा सरकार हर साल उससे अधिक राशि दे रही है।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पांच वर्षों में जितनी राशि नहीं दे पाई, उससे ज्यादा उनकी सरकार दे रही है। मंत्री के अनुसार, हर साल 8 हजार करोड़ रुपये माता-बहनों के खातों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं।

वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है, जबकि सरकार विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को विपक्ष स्वीकार नहीं कर पा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई