एसआईआर कार्यक्रम की निगरानी के लिए कांग्रेस ने रायपुर में बनाया प्रदेशस्तरीय कंट्रोल रूम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे एसआईआर (SIR) कार्यक्रम की निगरानी के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन, रायपुर में एक प्रदेशस्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया है। यह कंट्रोल रूम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर बनाया गया है।

कंट्रोल रूम में सलाम रिजवी को संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं सदस्यों में चंद्रवती साहू, पल्लवी सिंह, पूजा देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, साक्षी सिरमौर, दीप्तेश चटर्जी, अशोक चतुर्वेदी, गीता सिंह, प्रेमलता बंजारे, कविता वर्मा, प्रेरणा साहू, डिम्पल खान, दिनेश निर्मलकर, अनिल मित्तल, जयप्रकाश साहू, सादिक अली और मोहसिन खान शामिल हैं।

कांग्रेस ने सभी संयोजकों और सदस्यों को निर्देश दिया है कि वे जिले, शहर, नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, ब्लॉक प्रभारियों, विधायकों, प्रत्याशियों और एआईसीसी द्वारा गठित एसआईआर समिति के सदस्यों के साथ समन्वय बनाएं।

कंट्रोल रूम का उद्देश्य है कि एसआईआर कार्यक्रम को सुचारू और सफल तरीके से संचालित किया जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई