गंभीर लापरवाही पर गनियारी सहकारी समिति के प्रभारी कौशल वर्मा बर्खास्त

रायपुर। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या. गनियारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समिति प्रभारी कौशल वर्मा को गंभीर अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।

समिति द्वारा पहले ही वर्मा को जनहित से जुड़े जरूरी काम प्रभावित होने पर तुरंत कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही उन्हें शो कॉज नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद न तो उन्होंने कार्यालय में उपस्थित होकर काम किया और न ही कोई लिखित जवाब जमा किया।

उनकी लगातार गैरहाजिरी के कारण धान उपार्जन की तैयारी, रबी ऋण वितरण, खाद–बीज वितरण और सार्वजनिक वितरण प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे थे। समिति ने इसे व्यापक जनहित के खिलाफ और गंभीर दुराचरण माना।

बोर्ड की बैठक में चर्चा के बाद सेवा नियमों के तहत कौशल वर्मा को तत्काल प्रभाव से समिति प्रभारी पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई