बिहार चुनाव में एनडीए की जबरदस्त बढ़त, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। इसी खुशी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

चुनाव आयोग से मिले दोपहर 12:30 बजे तक के रुझानों के अनुसार, एनडीए 195 सीटों पर आगे चल रहा है। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और 87 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा की सहयोगी जेडीयू 79 सीटों पर आगे है।

एनडीए के अन्य सहयोगी दलों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 21 सीटों पर, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 5 सीटों पर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यह 2010 के बाद बिहार में एनडीए की दूसरी सबसे बड़ी जीत मानी जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई