रायपुर बस स्टैंड में महिला से रेप, घर छोड़कर आयी महिला को बनाया हवस का शिकार, कोलड्रिंक पिलाकर पहले…

छत्तीसगढ़ में रेप की और एक घटना सामने आयी है। आरोप है कि राजधानी रायपुर के ISBT बस स्टेंड पर महिला के साथ रेप की घटना हुई है। ये घटना बीती रात बस स्टेंड के पीछे रावणभाठा मैदान की बतायी जा रही है, जहां उड़ीसा की एक 45 साल की महिला के साथ वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना को लेकर एक आरोपी ड्राइवर सोनीलाल झरिया को गिरफ्तार किया गया है, वहीं एक संदेही को हिरासत में लिया गया है। टिकरापारा थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

हालांकि इससे पहले महिला से गैंगरेप की बात सामने आई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें एक ही आरोपी की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।बस ड्राइवर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। महिला जब बेसुध हो गई तो शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसके साथ दुष्कर्म किया।

इससे पहले आरोपी दिनभर महिला के साथ था। उसे खाना भी खिलाया था। आरोपी सोनी लाल झरिया को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।पीड़िता महासमुंद जिले की रहने वाली है। पारिवारिक विवाद की वजह से वह घर छोड़कर निकल गई थी। बीते तीन दिनों से वह बस स्टैंड के पास ही रह रही थी। तभी से महिला पर ड्राइवर की बुरी नजर थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई