बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई बड़े नक्सली ढेर होने की खबर

बीजापुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। भोपालपटनम थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली लीडर मारे गए हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और बताया कि क्षेत्र में पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने नक्सली मारे गए हैं। इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के बाद आसपास के जंगलों में हलचल बढ़ गई है और पुलिस अतिरिक्त बल के साथ मौके पर तैनात है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई