अहमदाबाद में छत्तीसगढ़ का “इन्वेस्टर कनेक्ट” कार्यक्रम आज, गुजरात के उद्योगपतियों को बताए जाएंगे निवेश के अवसर

रायपुर। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, छत्तीसगढ़ की ओर से आज 11 नवंबर को अहमदाबाद में “इन्वेस्टर कनेक्ट” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मकसद गुजरात के उद्योग जगत के साथ साझेदारी को मजबूत करना और दोनों राज्यों के बीच निवेश और व्यापार के नए अवसरों को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ अधिकारी राज्य की औद्योगिक नीतियों, निवेशकों के लिए प्रोत्साहन योजनाओं, बेहतर लॉजिस्टिक्स और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी जानकारी देंगे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के बढ़ते औद्योगिक माहौल और निवेश-अनुकूल प्रशासनिक व्यवस्था की झलक भी दिखाई जाएगी।

सरकार का कहना है कि इस पहल से राज्य में उद्योग स्थापित करना और उनका संचालन पहले से ज्यादा आसान, तेज़ और लाभदायक हो सकेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई