राज्यपाल रमेन डेका ने सोनपुरी के होनहार विद्यार्थियों और लखपति दीदियों को किया सम्मानित

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने शनिवार को राजभवन में खैरगढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के गोद ग्राम सोनपुरी के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने सभी को अपने हाथों से प्रमाण पत्र प्रदान किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें लगन से पढ़ाई करने तथा सीखे हुए कौशल से आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने लखपति दीदियों से भी उनके कामकाज के बारे में जानकारी ली। दीदियों ने उन्हें जैविक खेती और ड्रोन तकनीक से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में गोदग्राम सोनपुरी के विद्यार्थी खुसाल वर्मा, कपिल वर्मा, टोपसिंग, पिमला वर्मा, खुशी, प्रिया वर्मा, पूजा और विनीता यादव को प्रमाण पत्र दिए गए। वहीं जैविक कृषि सखी राधा वर्मा, ड्रोन दीदी सवित्री साहू, स्वच्छग्राही गोदावरी वर्मा और निता वर्मा को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

राज्यपाल ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि “ग्रामीण प्रतिभाएं और महिलाएं अगर आगे बढ़ेंगी, तो राज्य का भविष्य और मजबूत होगा।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई