सरगुजा में आवास योजना बनी मिसाल: 76 हजार से ज्यादा परिवारों को मिला पक्का घर

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने छत्तीसगढ़ के गांवों में लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। इस योजना के तहत अब ज़रूरतमंद परिवारों को पक्के घर मिल रहे हैं। सरगुजा जिला इस मामले में पूरे राज्य में आगे है। यहाँ योजना की प्रगति दर 75.29 प्रतिशत दर्ज की गई है।

वर्ष 2016 से 2026 तक जिले में कुल 1,02,087 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 76,863 मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है। शुरुआती वर्षों में यानी 2016-17 से 2019-20 तक 90% से ज्यादा घर बनकर तैयार हुए।

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 32,087 घरों में से 15,404 का निर्माण पूरा हो गया है। वहीं, 2025-26 के लिए 4,096 नए घरों की मंजूरी दी गई है, जिनकी पहली किस्त 1 नवंबर से जारी कर दी गई है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना (PM-JANMAN) के तहत सरगुजा में 2,565 घर स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 1,188 पूरे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना (MMAY-G) के अंतर्गत 1,024 घरों में से 167 का निर्माण पूरा हुआ है।

सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से ग्रामीण परिवारों का जीवन स्तर सुधरा है और “सबके लिए आवास” का सपना अब हकीकत बन रहा है। जिला प्रशासन समय पर काम पूरा करने वाले लाभार्थियों को सम्मानित कर दूसरों को भी प्रेरित कर रहा है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी आवास और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई