Death By Current Trap: जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाया गया करंट ट्रैप बना इंसान के लिए मौत का जाल
Death By Current Trap: साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाया

बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। (Death By Current Trap) जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए अवैध बिजली के तार में करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया। लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है
साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाया,Death By Current Trap
कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम डिंडोल स्थित दोषी मुंडा तालाब के पास जंगल की है पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ ग्रामीणों ने 11 केवी विद्युत पोल से नंगी जीआई तार खींचकर अवैध रूप से शिकार के लिए करंट बिछाया था। इसी दौरान छिरहापारा धुमा निवासी 35 वर्षीय अयोध्या सिंह खुसरो उस क्षेत्र से गुजरते हुए करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई…
कोटा पुलिस की तत्परता से दो आरोपी और दो नाबालिक गिरफ्तार
घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।(Death By Current Trap) पुलिस ने जांच के बाद जान सिंह बैगा और अनिल बैगा समेत दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। वहीं, फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है





