राजभवन रायपुर में गूंजा “वंदे मातरम्”, राज्यपाल रमेन डेका की उपस्थिति में हुआ भावपूर्ण सामूहिक गायन

रायपुर। भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन, रायपुर में भावपूर्ण सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नई दिल्ली से किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ऐतिहासिक अभियान का शुभारंभ किया। राजभवन में अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक लाइव प्रसारण देखते हुए एक स्वर में “वंदे मातरम्” का गायन किया।
छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने राष्ट्रीय भावना और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना के साथ राष्ट्रीय गीत गाकर देशभक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।






