सत्य साईं हॉस्पिटल में बच्चों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, गले लगाकर जताया स्नेह – किया ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर के सत्य साईं हॉस्पिटल में 2500 बच्चों से मुलाकात की। ये बच्चे वे हैं, जिनकी हार्ट सर्जरी इसी अस्पताल में हुई है। मुलाकात के दौरान मोदी ने एक बच्चे को गले लगाकर स्नेह जताया, जिससे वहां मौजूद सभी भावुक हो गए।

इसके बाद प्रधानमंत्री ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र पहुंचे और केंद्र का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड, तीनों राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं।

मोदी ने कहा, “राज्य का विकास ही देश के विकास की नींव है। इसी सोच के साथ भारत को विकसित बनाने की दिशा में कार्य जारी है। इस यात्रा में ब्रह्माकुमारी जैसी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।”

प्रधानमंत्री आगे नए विधानसभा भवन और देश के पहले डिजिटल जनजातीय संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने पद्म विभूषण तीजन बाई और पद्म भूषण लेखक विनोद कुमार शुक्ल से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button