Accident In Sponge Iron Factory: बिलासपुर में स्पंज आयरन फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा
Accident In Sponge Iron Factory: मजदूर की मौत

बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र स्थित मंगल स्पंज आयरन फैक्ट्री में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई।(Accident In Sponge Iron Factory) जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में क्रेन चलाने का काम करने वाला मजदूर काम के दौरान लगभग 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
क्रेन ऑपरेटर 40 फीट ऊंचाई से गिरा, Accident In Sponge Iron Factory
हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। (Accident In Sponge Iron Factory) परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन की घोर लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई है, क्योंकि सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं किए गए थे। मृतक के परिजन मुआवजे की मांग करते हुए फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है……और शव को पोस्ट मार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया है





